सिन्धु रत्न व वरिष्ठजन सम्मान 14 और संस्कृति मेला, टेलेन्ट शो व खानपान प्रतियोगिता 23 को
अजमेर (Ajmer news). सिन्धी समाज महासमिति द्वारा चेटीचंड पखवाड़े के तहत 14 मार्च को सिन्धु रत्न व वरिष्ठजन सम्मान व 23 मार्च को सिन्धी लेडिज क्लब, श्री ताराचन्द हुंदलदास खानचन्दानी व सांई बाबा मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सिन्धु संस्कृति मेला, टेलेन्ट शो, लाडा, गायन, नृत्य व सिन्धी खान-पान (ताप) प्रतियोगिता होगी।
संयोजक गिरधर तेजवानी ने बताया कि 14 मार्च सुबह 11 बजे सिंधी समाज महासमिति एवं सिंधु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के तत्वावधान में 5 सिन्धु रत्न सम्मान दिए जाएंगे व 11 सिन्धी अरबी व देवनागरी भाषा का लेखन और बोली के जानकार 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठजन का सम्मान किया जाएगा।
ये सिन्ध के पुराने लेखक, साहित्यकार व इतिहासकार बंधुओं का एक से दूसरी लिपी में परिवर्तन करने में सहयोग करेंगे। सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी लेडीज क्लब, सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट व अमरापुर सेवा घर के तत्वावधान में 23 मार्च को टेलेन्ट शो-नृत्य-लाडा गीत, ताम चटाभेटी, सिन्धु संस्कृति मेले का आयोजन किया जाएगा। ताम प्रतियोगिता सांई बाबा मंदिर अजयनगर में होगी। सिन्ध के नृत्य-लाडा गीत प्रतियोगिता में फार्म 18 मार्च को प्राप्त किए जा सकेंगे।