अलीगढ़

चंद्रशेखर ने फिर उठाई बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग, बिहार में मतदाता सूची पर उठाए सवाल

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर ने रविवार को बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता की मांग है।
2 min read
Jul 07, 2025
Chandrashekhar, Azad Samaj Party, Ballot Paper Elections, Bihar Voter List Revision, Aligarh Issues, Indian Politics, Voter Confidence, Lok Sabha MP, Electoral Reforms, Chandrashekhar Azad

लोकसभा सांसद चंद्रशेखर अलीगढ़ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगामी चुनाव बैलट पेपर से कराए जाने की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा, "बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए, यह मेरी नहीं बल्कि जनता की ही मांग है। पूरे देश की जनता मांग कर रही है कि बैलट पेपर से चुनाव हों। ऐसे में जब जनता का भरोसा इसी के साथ है, तो इसे ही करवाना चाहिए।"

मतदाता सूची के पुनरीक्षण से पैदा हो रहा अविश्वास

बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण मामले पर उन्होंने कहा, "मतदाता सूची के पुनरीक्षण कराने की प्रक्रिया से लोगों के अंदर अविश्वास पैदा हो रहा है। लोकतंत्र में लोगों के अंदर अविश्वास नहीं होना चाहिए। लोगों के अंदर ऐसा भाव उत्पन्न हो रहा है कि इस प्रक्रिया को चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से न चुनाव प्रभावित होगा और न ही किसी का वोट कटेगा। सभी वोटरों को वोट देने का अधिकार मिलेगा। यह प्रक्रिया चुनाव से ठीक पहले की जा रही है। इस कारण भी लोगों के अंदर सरकार के खिलाफ गुस्सा है।"

अलीगढ़ में सर्राफा कारोबारी परेशान

अलीगढ़ की समस्याओं का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, "अलीगढ़ में सर्राफा कारोबारी परेशान हैं। जिले में अभी नगर कीर्तन हुए हैं, यहां पर जितने भी गुरुद्वारे हैं, सभी के बाहर पानी भरा हुआ है। सड़कों का बहुत बुरा हाल है। किसान परेशान हैं, ताला कारोबारी परेशान हैं। राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज में सैकड़ों बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। हिंसा हो रही है। लोगों की शिकायत कोई सुनने वाला नहीं है। अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे हैं। अलीगढ़ की समस्याएं हैं और मेरा सरकार से सवाल है कि यह भेदभाव क्यों है? सरकार को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, जब उन्हें मौका मिला है तो ऐसा नहीं करना चाहिए कि लोगों के अंदर अविश्वास पैदा हो।"

Updated on:
07 Jul 2025 08:12 am
Published on:
07 Jul 2025 08:12 am
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद