17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

Raghuraj Singh Hindutva Muslim Vote Statement: उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि, "विपक्ष पूरा मुस्लिम वोट ले जाए हम हिंदुत्व के वोट से सरकार बनाएंगे।" उनके बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification
Thakur Raghuraj Singh, UP Politics

यूपी के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (फोटो- ANI)

UP Minister Thakur Raghuraj Singh Statement:उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे सूबे का सियासी पारा हाई हो गया है। उन्होंने इक विवादित बयान देते हुए विपक्षी नेताओं और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राज्यमंत्री ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि विपक्ष को सिर्फ मुस्लिम वोट चाहिए जबकि वह खुले तौर पर हिंदुत्व का वोट मांगते हैं और इसी हिंदूवादी वोट के दम पर वह आगे भी सरकार बनाएंगे।

अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए मुगलों और टीपू सुल्तान को महान बताने की कोशिश कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सपा प्रमुख इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें अब इलाज की जरूरत है और उनकी पूरी पार्टी इस समय बेरोजगार हो चुकी है।

'विपक्ष को पूरा मुस्लिम वोट ले जाने दें'

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर निशाना साधते हुए रघुराज सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं की नजर मुस्लिम वोटों पर है। उन्होंने कहा, "विपक्ष पूरा मुस्लिम वोट ले जाए, क्योंकि मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं।" उन्होंने दावा किया कि उन्हें हिंदुत्व का वोट चाहिए और इसी समर्थन के दम पर देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

एक्सप्रेसवे और संसद के मुद्दे पर भी घेरा

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में सामने आई खामियों पर भी राज्यमंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब वही कंपनी अगले 5 सालों तक सड़क की मरम्मत का काम करेगी। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाया कि वे लोग संसद नहीं चलने दे रहे हैं जिससे आम जनता के टैक्स का पैसा पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। उनका कहना था कि विपक्ष महिला आरक्षण विधेयक को भी पास नहीं होने देना चाहता है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर सीधा निशाना साधते हुए रघुराज सिंह ने कहा कि इन दोनों ही नेताओं को केवल मुस्लिम वोट चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग