16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘2014 में कितना था भारत का क्षेत्रफल’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला बोले- परिसीमन नहीं, सीमाओं की सुरक्षा ज्यादा जरूरी

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज देश को परिसीमन की नहीं बल्कि, सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई, स्कूल, खाद की किल्लत और सफाई-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Aug 16, 2026

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

Rani Avantibai Lodhi 195th Jayanti: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर एक बार फिर पर निशाना साधा है। रविवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश ने देश की सीमाओं की सुरक्षा और बढ़ती महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

अब देश का क्षेत्रफल कितना है?

सपा प्रमुख ने देश की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज देश को परिसीमन से कहीं ज्यादा अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि साल 2014 में देश का कुल क्षेत्रफल कितना था और आज कितना बचा है? उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं लेकिन जब भी सीमाओं को लेकर कोई बात होती है तो भाजपा के सदस्य पलटवार करके मुख्य मुद्दे को टाल देते हैं।

महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल में E20 मिलाया जा रहा है जिसका सरकार को साफ जवाब देना चाहिए। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी खाद और डीएपी में बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है। राजधानी लखनऊ की स्थिति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पूरे शहर में हर तरफ सिर्फ कूड़ा पड़ा हुआ है।

योगी सरकार पर लगाया स्कूल बंद करने का आरोप

अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अकेले मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर एक्सप्रेसवे की हालत इतनी खराब है कि उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही भाजपा के पौधरोपण अभियान पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बड़े-बड़े दावे करते हैं कि उन्होंने 300 करोड़ पेड़ लगा दिए हैं। उन्हें जनता को यह बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने इतने सारे पेड़ कहां लगाए हैं क्योंकि जमीन पर कुछ नजर नहीं आता?

PDA की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को याद करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जो महत्वपूर्ण योगदान रानी लक्ष्मीबाई का रहा है बिल्कुल वैसा ही महान योगदान रानी अवंतीबाई का भी रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए लड़ती रहेगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि हम लोग पीडीए की लड़ाई लड़ने का काम पूरी ताकत से जारी रखेंगे और समाज को जागरूक करके एकजुट करने की दिशा में लगातार काम करते रहेंगे।