15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

Vande Mataram Controversy: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा कि देश की धरती पर पैदा होकर और यहां का अन्न खाकर राष्ट्रगीत का विरोध करना सही नहीं है।
2 min read
Google source verification
Laxmi Narayan Chaudhary

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (फोटो आईएनएस)

UP Minister Laxmi Narayan Chaudhary:उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के विरोधियों पर तीखा तंज कसा है। अलीगढ़ दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि भारत की धरती पर जन्म लेकर और देश का अन्न खाकर ‘वंदे मातरम्’ का विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि माल खाए खसम का, गीत गावे यार के। यह बयान ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के दौरान दिया गया, जिस पर सियासी चर्चा तेज हो गई है।

वंदे मातरम् विरोधियों पर साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा कि देश की धरती पर पैदा होकर और यहां का अन्न खाकर राष्ट्रगीत का विरोध करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर कानून बनाए जाने के सवाल पर भी विरोधियों को जवाब देना चाहिए। मंत्री के इस बयान को लेकर अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में चर्चा जोरों पर है। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री के रूप में उनका यह रुख राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर पार्टी की स्पष्ट स्थिति को दर्शाता है।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। जय हिन्द, जय भारत, वन्दे मातरम्। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

राष्ट्रगीत को मिला राष्ट्रगान के समान दर्जा

गौरतलब है कि राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद वंदे मातरम् को लेकर कानून बन गया है। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 अब कानून का रूप ले चुका है। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया है। अब राष्ट्रगीत के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा। यह कदम वंदे मातरम् के सम्मान को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे वंदे मातरम् के विरोधियों के खिलाफ सख्त संदेश मान रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग