28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aligarh Murder Case: प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, दो दिन तक बेड के नीचे छिपाए रखा शव

Harduaganj Murder News: अलीगढ़ के हरदुआगंज में ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या का आरोप, शव दो दिन तक घर में छिपाकर बाद में फेंका गया।
3 min read
Google source verification
Aligarh Murder Case Aligarh Blind Murder Harduaganj Murder News

अलीगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Aligarh Blind Murder: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज क्षेत्र में सामने आए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में की गई। आरोप है कि महिला ने अपने पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले युवक की हत्या की और फिर करीब दो दिन तक शव को घर में छिपाए रखा। बाद में रात के अंधेरे में शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।

दो महीने बाद खुली हत्या की गुत्थी

पुलिस के अनुसार, 2 मई को माछुआ नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की जांच शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद शव की पहचान खैर निवासी अमित के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच तेज की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

फोन कॉल और रिश्तों ने खोला पूरा राज

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमित जवां क्षेत्र में मजदूरी करता था और उसका एक महिला से संपर्क था। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच के बाद पुलिस का शक महिला कल्पना पर गया। पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, अमित के महिला से पहले से संबंध थे। बाद में महिला की दोस्ती एक अन्य युवक लोकेश से हो गई। घटना वाली रात जब अमित महिला के घर पहुंचा, तब वहां लोकेश भी मौजूद था। इसी दौरान तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद के बाद हत्या का आरोप

पुलिस का दावा है कि कहासुनी बढ़ने पर महिला और उसके दूसरे साथी ने अमित पर पीछे से लोहे की फूंकनी (ब्लो पाइप) से हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद वह गिर पड़ा। इसके बाद कथित तौर पर उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।जांच में यह भी सामने आया कि महिला का पति संजू भी मौके पर मौजूद था और पुलिस के अनुसार उसे महिला और अमित के संबंधों की जानकारी थी। आरोप है कि उसने भी हत्या की साजिश में साथ दिया।

दो दिन तक बेड के नीचे छिपाया शव

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक बोरे में भरकर घर के सिंगल बेड के नीचे छिपा दिया। बदबू बाहर न आए, इसके लिए कमरे में परफ्यूम का छिड़काव किया जाता रहा। अगले दिन रात होने पर शव को बाइक से ले जाकर माछुआ नहर के पास फेंक दिया गया।

ढाई महीने तक नहीं हो सकी पहचान

यह मामला पुलिस के लिए पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। करीब ढाई महीने तक शव की पहचान नहीं हो सकी और न ही परिवार की ओर से किसी पर संदेह जताया गया। बाद में अमित के परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद जांच की दिशा बदली। पुलिस ने खैर और जवां क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान अमित और एक महिला के संबंधों की जानकारी मिली। इसके बाद कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पति को पहले प्रेम संबंधों की थी जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति को अमित के साथ उसके संबंधों की जानकारी थी और इसे लेकर घर में विवाद भी होता था। हालांकि, महिला और उसके दूसरे साथी लोकेश के बीच संपर्क की जानकारी पति को नहीं थी। वह लोकेश को केवल परिवार का परिचित मानता था।

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।