23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

AMU Campus: एएमयू कैंपस में कार सवार युवक-युवती के कथित नशे में होने और विवाद का मामला सामने आया। छात्रों ने दोनों को पुलिस के हवाले किया।
2 min read
Google source verification
amu campus youth woman aligarh police case

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब के नशे में धुत युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। (Photo: IANS/Video Grab)

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) कैंपस में वाइस-चांसलर आवास के पास एक कार में युवक-युवती के कथित तौर पर शराब के नशे में होने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार के पास युवती अपने साथ मौजूद युवक से मारपीट कर रही थी। छात्रों ने कार को घेर लिया। इसी दौरान युवक वहां से निकलकर लाइब्रेरी की ओर गया और कथित तौर पर रिसर्च डिवीजन में दाखिल हो गया, जहां से छात्रों ने उसे बाहर निकाला। बाद में यूनिवर्सिटी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कार को लेकर छात्रों ने दी प्रॉक्टर को सूचना

छात्र फैसल त्यागी के मुताबिक, कैंपस में एक लावारिस कार आई थी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कार में एक युवती बैठी थी और वह युवक से मारपीट कर रही थी। छात्रों ने इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर को दी। इसी दौरान कार में मौजूद एक युवक वहां से निकलकर लाइब्रेरी की ओर चला गया और कथित तौर पर रिसर्च डिवीजन में पहुंच गया। छात्रों ने उसे वहां से बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी की टीम भी मौके पर पहुंची। एएमयू प्रॉक्टर के मुताबिक, युवक और युवती दोनों कथित तौर पर नशे की हालत में थे। महिला टीम की मौजूदगी में दोनों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

युवती और युवक की तबीयत बिगड़ी

प्रॉक्टर के मुताबिक, युवती की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी। उसने वॉशरूम में उल्टियां भी कीं। युवक की भी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उल्टियां हुईं। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस टीम कैंपस पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई। यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें पुलिस के हवाले किए जाने के बाद पुलिस दोनों की पहचान और कैंपस में पहुंचने के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, कार पर नंबर प्लेट नहीं होने की भी जानकारी

छात्र के मुताबिक, कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक-युवती कौन हैं, कैंपस में किस तरह पहुंचे और उनके बीच विवाद की वजह क्या थी।फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग