अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर महुआ खुर्द के पास एक बाइक सवार युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है।
अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर महुआ खुर्द के पास एक बाइक सवार युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार में बाइक के आगे का टायर हवा में उठाकर पिछले पहिए पर काफी दूर तक दौड़ाता नजर आ रहा है।
घटना के समय हाईवे पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी जारी थी। ऐसे में जरा-सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। युवक के इस जोखिम जोखिम भरे स्टंट से न केवल उसकी अपनी जान खतरे में पड़ी, बल्कि सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई।
हाईवे पर इस तरह के स्टंट मोटर वाहन नियमों का खुला उल्लंघन हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि स्टंट करने वाले युवक का नाम और पता अभी (खबर लिखने) तक मालूम नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए।