अलवर

मुंडावर थाना क्षेत्र में युवती की हत्या, बंद कमरे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी मौके से गिरफ्तार

मुंडावर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां करनीकोट गांव की एक युवती की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार युवती अपनी छोटी बहन के साथ मुंडावर आई हुई थी।

less than 1 minute read
Dec 05, 2025
रोड जाम की कोशिश करते गुस्साए परिजन

मुंडावर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां करनीकोट गांव की एक युवती की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार युवती अपनी छोटी बहन के साथ मुंडावर आई हुई थी। इसी दौरान वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के धुलेड़ा निवासी युवक के साथ पास बने एक कमरे में गई,

जहां युवक ने किसी विवाद के चलते उसका गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शांत भाव से पास की दुकानों के सामने आकर खड़ा हो गया। दुकानदारों ने उसके कपड़ों और हाथों पर खून के धब्बे देखकर पूछताछ की, तो उसने तुरंत ही हत्या करने की बात कबूल कर ली।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने रोड जाम की कोशिश की, लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
05 Dec 2025 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर