22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में निकला नगर कीर्तन, दर्शनों को उमड़ी संगत

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Feb 15, 2026

तीन दिवसीय गुरुमुख सम्मेलन हुआ प्रारंभ्

अलवर. मनुमार्ग गुरुद्वारे में आयोजित किए जा रहे गुरुमुख सम्मेलन के तीन दिवसीय मुख्य आयोजनों की शुरुआत रविवार से हुई। इसके तहत गुरुद्वारा सुखधाम में सुबह आसा दी वार का पाठ हुआ। इसके बाद यहां से नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में संगत दर्शनों के लिए उमड़ी। रास्ते में जगह जगह पर स्वागत हुआ। इस दौरान नगर कीर्तन के आगे पुष्प वर्षा की गई। संगत की ओर से जगह जगह पर प्रसाद वितरण किया गया। संगत में शामिल पुरुषों ने पीली टोपियां व महिलाओं ने पीली चु​न्नियां पहनी हुई थी। इससे मार्ग पर केसरिया रंग ही नजर आ रहा था इससे माहौल भ​क्तिमय हो गया।

इसी के साथ ही मनुमार्ग गुरुद्वारा में 48 घंटे का कीर्तन प्रारंभ हो गया। सम्मेलन के तहत 17 फरवरी को आनंद कारज में जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा।इसी के साथ ही 102 वें गुरुमुख सम्मेलन का समापन हो जाएगा। सम्मेलन में देश भर से संगत शामिल हो रही है। गुरुद्वारे के बाहर दुकानें सजी हुई है, जहां खरीदीरी की भीड़उमड़ रही है। इससे मेले जैसा माहौल बना हुआ है।