अलवर

Alwar News: शोक सभा में पहुंचे सचिन पायलट, टीकाराम जूली की माता को दी श्रद्धांजलि

अलवर जिले की मांढण तहसील के गांव काठूवास में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर आयोजित शोक सभा में आज सुबह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
श्रद्धांजलि सभा में सचिन पायलट (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले की मांढण तहसील के गांव काठूवास में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर आयोजित शोक सभा में आज सुबह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


सचिन पायलट ने टीकाराम जूली को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहेगा और इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार व समर्थक उनके साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि जूली की मां चलती देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पैतृक गांव काठूवास में किया गया।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी आ सकते हैं

शोक सभा में कांग्रेस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का दोपहर 3 बजे काठूवास पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Published on:
01 Mar 2026 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर