अलवर

अलवर सरस डेयरी चुनाव: एक भी नामांकन नहीं, निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित

अलवर सरस डेयरी के डायरेक्टर पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन निर्धारित समयावधि में एक भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा।

less than 1 minute read
Sep 19, 2025

अलवर सरस डेयरी के डायरेक्टर पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन निर्धारित समयावधि में एक भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। इसके चलते निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी कृष्णा नन्द शर्मा ने बताया कि अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव के लिए 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन जमा करने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन तय समय सीमा तक एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

Updated on:
19 Sept 2025 04:17 pm
Published on:
19 Sept 2025 04:16 pm
Also Read
View All