अलवर

श्मशान घाट के रास्ते पर अतिक्रमण से भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

अलवर के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान घाट के रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन (फोटो - पत्रिका)

अलवर के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान घाट के रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों ने शव यात्रा को बीच रास्ते में रोक दिया और मृतक का शव वहीं रखकर धरने पर बैठ गए। इससे पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

ग्रामीणों के अनुसार नया गांव प्रतापपुरा निवासी सीताराम का शुक्रवार शाम को निधन हो गया था। शनिवार को जब परिजन व ग्रामीण शवयात्रा लेकर श्मशान घाट की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में अतिक्रमण के कारण मार्ग बंद मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और श्मशान घाट का रास्ता तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर अड़ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर रखा है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव को रास्ते में रखे हुए प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे।

Published on:
21 Feb 2026 02:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर