
नगरपालिका प्रशासन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान के स्थानीय ब्राण्ड एम्बेसेडर पार्षद डॉ. विनोद अवस्थी के नेतृत्व में कस्बे में सफाई कार्य की पड़ताल की गई।
नगरपालिका के अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य, अधिशासी अधिकारी महेश चंद जैन, उपाध्यक्ष संदेश खंडेलवाल, कनिष्ठ अभियंता पवन गुप्ता, नगरपालिका कर्मचारी प्रेम बाबू, दिनेश प्रजापत, रामराज सैनी, फकीरा व सफाई निरीक्षक ने कस्बे के मुख्य बाजारों सहित वार्डों में जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। इस दौरान जिन घरों व प्रतिष्ठानों के आगे सफाई नहीं मिली। इस पर उनके मालिकों को स्वच्छता टीम ने माला पहनाकर साफ-सफाई रखने का आग्रह किया। वहीं शाम को नगरपालिका प्रशासन ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए स्वच्छता रथ निकाला गया, जिसे नगरपालिका के अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोगों का ध्यान आकर्षिक करने के लिए कलाकारों ने नृत्य भी किया। स्वच्छता रथ कस्बे के प्रमुख बाजारों से होते हुए नगरपालिका भवन पहुंचा। इस मौके पर महेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष संदेश खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष कल्लाराम गर्ग, पार्षद संजय गीजगढिय़ा, कनिष्ठ अभियंता पवन गुप्ता, सफाई निरीक्षक विजय शर्मा, रामराज सैनी व राजेन्द्र पाराशर आदि मौजूद थे