अलवर

Happy New Year 2024 : नए साल का पहला महीना है बेहद खास, जनवरी का हर दिन है विशेष, जानें

Happy New Year 2024 : नए साल का पहला महीना जनवरी है। जनवरी बेहद खास है। हर दिन कोई न कोई त्योहार या कोई विशेष दिन मनाया जाता है।

2 min read
Jan 01, 2024
Happy New Year 2024 - GovindJee

Happy New Year 2024 : इस माह की शुरुआत 1 जनवरी को नव वर्ष के स्वागत से होगी। सभी नववर्ष का स्वागत धूमधाम से कर रहे हैं। अपने ईष्टदेव की आराधना कर अपने सभी निकटतम लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। नए साल का पहला महीना जनवरी त्योहारों और विशेष दिन से भरा हुआ है। लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, धनु मलमास का समापन, वैवाहिक एवं शुभ कार्यों का फिर से प्रारंभ, पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस, युवा दिवस, सड़क सुरक्षा सप्ताह, गुरु गोविंद सिंह जयंती, बालिका दिवस, गणतंत्र दिवस सहित कई अन्य खास दिन भी रहेंगे। अनेक व्रत एवं त्योहार भी इस माह रहेंगे। जानें जनवरी माह में क्या खास है।

1 जनवरी - नववर्ष का पहला दिन, वैश्विक परिवार दिवस
4 जनवरी - जिन सागर पुण्य दिवस
6 जनवरी - पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस, युद्ध अनाथ दिवस
10 जनवरी - विश्व हिंदी दिवस
11 जनवरी - देव पितृ अमावस्या
11 जनवरी - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत
12 जनवरी - स्वामी विवेकांनद जयंती, युवा दिवस
13 जनवरी - लोहडी महोत्सव, अजमेर में उर्स प्रारंभ
14 जनवरी - मकर संक्रांति
15 जनवरी - मकर संक्रांति , पोंगल, थल सेना दिवस
17 जनवरी - गुरु गोविंद सिंह जयंती, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
19 जनवरी - आचार्य जिन सागर पुण्य दिवस
23 जनवरी - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
24 जनवरी - राष्ट्रीय बालिका दिवस
25 जनवरी - माघ मास प्रारंभ, पौष मास की पूर्णिमा, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
27 जनवरी -विश्व कुष्ठ रोग दिवस
28 जनवरी - लाला लाजपतराय जयंती
29 जनवरी - तिलकुटा चौथ
30 जनवरी - महात्मा गांधी पुण्य दिवस, शहीद दिवस।

यह भी पढ़ें - Bharat Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से गुजरेगी, जानें इनके नाम

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान की नीना सिंह CISF की पहली महिला महानिदेशक बनीं, जानें कौन है यह तेज तर्रार महिला अफसर

Updated on:
01 Jan 2024 11:18 am
Published on:
01 Jan 2024 11:05 am
Also Read
View All