कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। तन्नू, कोमल कौर, निधि, सोनिया, जिया आदि विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में डॉ दीपक चंदवानी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ राहुल वर्मा, डॉ सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा एवं स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल आदि उपस्थित रहे तथा विकाश, तरुण, मयंक आदि सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में साक्षी,आशा, प्रमजीत, मिन्नी, सानिया,वंदना, सक्षम सहित लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे।