बहरोड़ पंचायत समिति में 15 सदस्य हैं। चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलीय सदस्यों को अपने पक्ष में करने की रणनीति में जुटे थे। अंदरखाने क्रॉस वोटिंग और खेमे में सेंधमारी की चर्चाएं भी खूब थीं, लेकिन मतदान के परिणाम ने भाजपा के पक्ष में समीकरण साफ कर दिया। भाजपा समर्थित योगेश मेहता प्रधान की कुर्सी पर पहुंच गए।