27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / कृषि उपज मंडी से नारनौल रोड तक शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

कृषि उपज मंडी से नारनौल रोड तक शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

बहरोड़. शहर के मुख्य सड़क मार्ग की लंबे समय से चली आ रही बदहाल स्थिति से अब वाहन चालकों और आमजन को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि उपज मंडी से नारनौल रोड तक खस्ताहाल सड़क के निर्माण का कार्य…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:23 PM IST

Behror news

बहरोड़. शहर के मुख्य सड़क मार्ग की लंबे समय से चली आ रही बदहाल स्थिति से अब वाहन चालकों और आमजन को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि उपज मंडी से नारनौल रोड तक खस्ताहाल सड़क के निर्माण का कार्य बुधवार देर रात से राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) की ओर से शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में जेसीबी की सहायता से सड़क को उखाड़ने का काम किया जा रहा है। इसके बाद यहां नई सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों और आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। आरएसआरडीसी के सहायक अभियंता देवराज ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा। बुधवार देर रात से सड़क उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए करीब छह माह का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रेप-3 की पाबंदियों और त्योहारी सीजन के चलते पहले निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

लंबे समय से खस्ताहाल थी सड़क

शहर के मुख्य चौराहे से पुराने बस स्टैंड तक करीब एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। ऐसे में सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नगरपरिषद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सड़क निर्माण के लिए खोदी जा रही सड़क का गुरुवार दोपहर नगरपरिषद अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। कार्यवाहक आयुक्त अभिषेक सैनी ने बताया कि आरएसआरडीसी की ओर से सड़क को उखाड़कर दोबारा सीसी सड़क बनाने की योजना है। हालांकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने की समस्या को देखते हुए वर्तमान सड़क को उखाड़े बिना उसी के ऊपर नई सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। वहीं सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सड़क की वर्तमान स्थिति और बारिश के पानी सहित अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि निर्माण के बाद आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस संबंध में आरएसआरडीसी के सहायक अभियंता देवराज ने उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कही।