अलवर

भिवाड़ी में ज्वैलर हत्याकांड के आरोपी ने क्यों किया सरेंडर? सामने आई बड़ी वजह… 

सरेंडर करने की बड़ी वजह सामने आई है। भिवाड़ी में आभूषण कारोबारी जय सिंह सोनी की हत्या एवं लूट मामले में शामिल एक बदमाश ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया।

2 min read
Aug 27, 2024

भिवाड़ी में 23 अगस्त की शाम को आभूषण कारोबारी जय सिंह सोनी की हत्या एवं लूट मामले में शामिल एक बदमाश ने दिल्ली के साकेत थाने में सोमवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल चार अन्य बदमाशों की पहचान कर ली है। इन चारों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर रही है।

रिश्तेदार पुलिस कर्मी की मदद से किया सरेंडर

पुलिस ने अभी इस बदमाश के नाम व पते का खुलासा करने से मना किया है। वहीं चारों अन्य आरोपियों के भी नाम- पते नहीं बताए हैं। बदमाश देर रात पुलिस दिल्ली से भिवाड़ी ले आई है। भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले बदमाश के परिचित एवं रिश्तेदार दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताए जा रहे हैं। उन्हीं के सहयोग से जान बचाने के लिए आरोपी ने सरेंडर किया है।

एनकाउंटर का डर

राजस्थान पुलिस की आक्रामक कार्रवाई का अंदेशा होते ही बदमाश ने परिचितों की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने सरेंडर कर दिया। मामले में भिवाड़ी के साथ प्रदेश पुलिस ने जिस तरह का रुख अपनाया था और व्यापारियों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया था। आमजन ने भी आभूषण कारोबारी की हत्या का बदला उसी अंदाज में लेने की मांग पुलिस प्रशासन से की थी।

फोटो वीडियो वायरल

इसके बाद प्रदेश पुलिस ने सख्त, कठोर संदेश देने का आश्वासन व्यापारियों एवं आमजन को दिया था। मामला सीएम एवं डीजीपी तक पहुंच चुका था। ऊपर से भी वारदात के खुलासे एवं आमजन के आक्रोश को शांत करने के लिए सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई थी। वारदात के वीडियो एवं फुटेज तेजी से हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी यूपी में वायरल हुए।

घबराकर किया सरेंडर

इसके बाद बदमाशों के पैर कांप गए, इसी का नतीजा हुआ कि एक बदमाश ने जान बचाने के लिए सरेंडर कर दिया। दिल्ली पुलिस से बदमाश के समर्पण की सूचना मिलने पर भिवाड़ी पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। आरोपी से पूछताछ की गई है। आरोपी ने पूछताछ में वारदात में शामिल चार अन्य बदमाशों की जानकारी दी है। जिनकी तलाश की जा रही है।

डीग गए थे पार्टी करने

एक दिन पूर्व लूट की वारदात में नाकाम रहने के बाद बदमाश पार्टी करने डीग भरतपुर चले गए। वहां पर एक ढाबे पर जाकर पार्टी की। पार्टी को भी किसी ने प्रायोजित किया था। पार्टी करने के बाद बदमाश वहीं रुक गए। अगले दिन दोबारा से भिवाड़ी पहुंचे और लूटपाट करने के बाद फायरिंग की, जिसमें आभूषण कारोबारी की जान चली गई।

Published on:
27 Aug 2024 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर