इस दौरान तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के आगे दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता व प्रत्याशी नतमस्तक हो गए।
रामगढ़ में उपचुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा से सुखवंत सिंह और कांग्रेस से आर्यन खान ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। इस दौरान तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के आगे दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता व प्रत्याशी नतमस्तक हो गए। रामगढ़ में नामांकन के दौरान सीएम की सभा आयोजित हुई थी। इस मौके पर बाबा बालक नाथ भी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन खान ने बाबा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इसी तरह जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने चरण स्पर्श करने के बाद बालक नाथ को दक्षिणा भी दी।
बालक नाथ को झुक कर नमस्कार करते पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह
रामगढ़ में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।