13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Crime: घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, ग्रामीणों ने किया पीछा तो बच्ची को कार से फेंका

Girl kidnapping: राजगढ़ के टहला थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बालिका का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Mar 13, 2026

Child kidnapping attempt, Rajgarh crime news, Tahla police investigation, Rajasthan child abduction case, Village kidnapping incident, Kidnappers flee into hills, Suspicious car seizure, Rural crime Rajasthan, Police search operation, Kidnapping attempt foiled, Child rescue incident, Criminal escape case, Rajasthan police action, Car with fake number plates, Village security concern

एआई तस्वीर

राजगढ़। टहला थाना क्षेत्र के एक गांव से घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने जब कार का पीछा किया तो बदमाश बालिका को रास्ते में फेंककर भाग निकले और पहाड़ की ओर चले गए। सूचना मिलते ही टहला थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीना, एएसआई जैकम खान पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार जब्त कर थाने ले आई।

देर शाम अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका यदुवंशी और डीएसपी मनीषा मीना ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। टहला थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार बालिका के पिता ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उसकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। तभी काले शीशे वाली कार उनके घर के सामने रुकी और उसमें से कुछ लोग उतरकर बालिका को कार में बैठा लिया।

जंगल में भागे बदमाश

बालिका के भाई और मां ने कार का पीछा किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने भी पीछा शुरू कर दिया। करीब 400 मीटर दूर रास्ते में बालिका को कार से फेंक दिया। ग्रामीणों ने पहाड़ों के बीच जेसीबी लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया। कार में तीन अज्ञात व्यक्ति सवार थे, जो घने जंगल और घास का फायदा उठाकर फरार हो गए।

15 नंबर प्लेट मिली

कार की तलाशी में पुलिस को 15 नंबर प्लेट, पुलिस की नंबर प्लेट, चाकू, छुर्रा और मिठाई मिली। पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति से भी पूछताछ की, जिसने बताया कि कार में सवार लोग उसके रिश्तेदार हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में लगी हुई है।