श्री श्याम सलोना ध्वज यात्रा समिति के तत्वावधान में 17वीं विशाल श्री श्याम पदयात्रा शुक्रवार सुबह शहर के सुभाष चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर के पास से विधिवत रवाना हुई।
श्री श्याम सलोना ध्वज यात्रा समिति के तत्वावधान में 17वीं विशाल श्री श्याम पदयात्रा शुक्रवार सुबह शहर के सुभाष चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर के पास से विधिवत रवाना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ खाटू धाम के लिए पैदल निकले।
समिति सदस्य विकास मित्तल ने बताया कि पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निर्धारित रूट पर आगे बढ़ेगी और 24 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। इस वर्ष पदयात्रा के मुख्य आकर्षण कोलकाता के विशेष फूलों से सुसज्जित बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार,
मनमोहक श्री श्याम रथ और आकर्षक झांकियां रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते नजर आए। आयोजन समिति ने पदयात्रियों की सुरक्षा, चिकित्सा और ठहराव की समुचित व्यवस्थाएं की हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बन गया।