अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने रामगढ़ पंचायत समिति सभागार में बैठक लेकर जल संचय, जन भागीदारी अभियान, विकास कार्यों, बजट घोषणाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने रामगढ़ पंचायत समिति सभागार में बैठक लेकर जल संचय, जन भागीदारी अभियान, विकास कार्यों, बजट घोषणाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें और अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन किया जा सके। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आमजन तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने रामगढ़ पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण भी किया और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत समिति से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।