अलवर

चौकीदार करता था 3 साल से 8 साल के बच्चों के साथ अश्लील हरकत, मोबाइल में ऐसे फोटो-वीडियो देखकर हैरान रह गई पुलिस

धार्मिक स्थल में चौकीदारी करने वाले राजस्थान गृह रक्षा (होमगार्ड) के एक जवान का मासूम बच्चों के साथ घिनौनी करतूत अंजाम देने, वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी को क्षेत्रवासियों ने सोमवार को केसरगंज क्षेत्र में दबोचकर क्लॉक टावर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

2 min read
Apr 16, 2024

धार्मिक स्थल में चौकीदारी करने वाले राजस्थान गृह रक्षा (होमगार्ड) के एक जवान का मासूम बच्चों के साथ घिनौनी करतूत अंजाम देने, वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी को क्षेत्रवासियों ने सोमवार को केसरगंज क्षेत्र में दबोचकर क्लॉक टावर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के मोबाइल में दर्जनों बच्चों के अश्लील वीडियो क्लिप व तस्वीर मिली हैं। पुलिस आरोपी से मामले में गहनता से पडताल में जुटी है।

केसरगंज में रहने वाले व्यक्ति को सोमवार सुबह करीब 10 माह पहले एक धर्मस्थल में चौकीदारी करने वाला होमगार्ड का जवान नजर आया। उसने उसे दबोच उसका मोबाइल छीन लिया। इसमें 3 साल से 7-8 साल तक के बच्चों के साथ अश्लील हरकतों के वीडियो थे। मोबाइल में मौजूद कुछ वीडियो में आरोपी की आवाज व मौजूदगी नजर आ रही थी। क्षेत्रवासियों ने लिखित रिपोर्ट देकर आरोपी को क्लॉक टावर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को मोबाइल में बड़ी संख्या में बच्चों के अश्लील वीडियो मिले। आरोपी ने कुछ देर पुलिस को गुमराह करने के बाद सच्चाई उगल दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल की तस्दीक के साथ तमाम तथ्यों को जुटाने में जुटी है।

10 माह पहले चौकीदारी से हटाया

आरोपी केसरगंज में एक धर्मस्थल स्थल में 10 माह पहले तक चौकीदार था, लेकिन उसकी हरकत का पता चलने पर उसके मोबाइल की पड़ताल की गई। तब बड़ी संख्या में बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के वीडियो मौजूद थे। लेकिन आरोपी तब अपना मोबाइल छीनकर भागने में कामयाब हो गया। पीडि़त बालक के परिजन ने भी लोकलाज के डर से तब चुप्पी साध ली थी।

वीडियो बनानेे के दौरान निर्देश दिए

गिरफ्त में आए होमगार्ड के जवान ने न सिर्फ अपने मोबाइल से वीडियो बनाए बल्कि उनकी एडिटिंग करते हुए इस घिनौनी करतूत के दौरान मासूम बच्चों को निर्देश भी दे रहा है। कई वीडियो में उसकी आवाज है। जिसमें मासूम बच्चों को अश्लील हरकत करने के निर्देश दे रहा है।

इनका कहना है…

आरोपी को हिरासत में लेकर अश्लील वीडियो-फोटो पर पड़ताल की गई। आरोपी के मोबाइल में बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो व फोटो मिली है। उससे कई चौंकाने वाली बातों का भी खुलासा हुआ है। आरोपी को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।

दिनेश चौधरी, थानाप्रभारी, क्लॉक टावर

Updated on:
16 Apr 2024 09:45 am
Published on:
16 Apr 2024 09:39 am
Also Read
View All

अगली खबर