अलवर

VIDEO: राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को अलवर पहुंचे।

less than 1 minute read
Sep 20, 2025

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को अलवर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया।

राज्यमंत्री खर्रा ने सुबह सबसे पहले यूआईटी के नागरिक सेवा केंद्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय परिसर में चल रहे शहर चलो अभियान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और शिविरों में आने वाले नागरिकों को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Updated on:
20 Sept 2025 12:11 pm
Published on:
20 Sept 2025 12:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर