अंबिकापुर

Road Accident: लुचकी घाट सडक़ हादसे में मृत 2 युवकों में 1 की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत 2 घायल, बच्चे की टीसी लेने आ रहा था अंबिकापुर

Road Accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर दोपहर को हुआ हादसा, घायल महिला व एक अन्य युवक का इलाज जारी, भाजपा नेता ने पहुंचाया था अस्पताल
2 min read
Road accident, Road accident in Ambikapur
Accidental both bike (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे स्थित शहर से लगे लुचकी घाट पर रविवार की दोपहर 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (Road Accident) हो गई थी। हादसे में अलग-अलग बाइक पर सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक मृत युवक की पत्नी व दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता द्वारा घायल महिला और युवक को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उनका इलाज जारी है। हादसे में मृत युवक अपनी पत्नी के साथ बच्चे की टीसी लेने अंबिकापुर आ रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनतरई के लकड़ापारा निवासी संतोष कुजूर (Road Accident) पिता जयचंद कुजूर उम्र 38 वर्ष रविवार को पत्नी संगीता के साथ बाइक क्रमांक सीजी 14 एमवी 0586 से घंघरी स्थित एकलव्य विद्यालय में बच्चे की टीसी लेने आ रहा था।

तभी अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर लुचकी घाट के पास दोपहर करीब 3 बजे सामने से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 10 ईएफ- 3136 से भिड़ंत हो गई। इस हादसे (Road Accident) में संतोष कुजूर व दूसरे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।

Young man dead body (Photo- Patrika)

जबकि संतोष की पत्नी व दूसरे बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे (Road Accident) के बाद मौके पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। फिर उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया।

Road Accident: भाजपा नेता ने पहुंचाया था अस्पताल

हादसे (Road Accident) के बाद घटनास्थल से गुजर रहे भाजपा नेता अनिल जायसवाल ने वाहन रोक कर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बाद में दूसरे वाहन से मृतकों को भी यहां लाया गया। डॉक्टरों ने घायल महिला व युवक का इलाज जारी है। मृतकों का शव मरच्यूरी में रखा गया है। दूसरे मृतक व उसके घायल साथी की शिनाख्त (Road Accident) नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दोनों एमसीबी जिला के निवासी हैं।

सडक़ हादसे में मृत संतोष कुजूर के परिजन को जब यह जानकारी लगी तो वे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन उसकी घायल पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Updated on:
17 May 2026 07:40 pm
Published on:
17 May 2026 07:33 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत