अंबिकापुर

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी

Gold Fraud in Ambikapur: ठगी के शिकार कारोबारी ने रुपए मांगे तो करता रहा टालमटोल, पत्नी ने कहा कि अपने जेवर बेचकर चुका दूंगी रुपए, अंत में दर्ज करानी पड़ी रिपोर्ट
2 min read
Gold fraud
Gold fraud, (Photo source- The hans India)

अंबिकापुर। शहर के गुदरी बाजार में सब्जी व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी से सस्ता सोना दिलाने और बाद में पुलिस केस से नाम हटवाने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपए की ठगी (Gold fraud from vegetable seller) का मामला सामने आया है। फरवरी से दिसंबर 2024 तक अलग-अलग कहानी गढक़र आरोपी ने रुपए ठगे थे। सब्जी व्यवसायी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। बौरीपारा निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता गुदरी बाजार में फुटकर सब्जी विक्रेता है। उसने कोतवाली पुलिस को बताया है कि चांदनी चौक बंगाली मैदान के पास रहने वाले विकास सोनी ने फरवरी से दिसंबर 2024 के बीच सुनियोजित तरीके से उसे भरोसे में लेकर उनसे लगभग 25 लाख रुपए ठग लिए।

उसने बताया कि आरोपी विकास सोनी करीब 8 से 10 वर्ष पहले शंकर प्रसाद गुप्ता के घर में किराए पर रहता था। इसी कारण दोनों के बीच पहले से परिचय था। इसी विश्वास का लाभ उठाकर आरोपी ने फरवरी 2024 में उसे यह कहकर अपने झांसे में लिया कि वह अंबिकापुर की एक महिला के माध्यम से बाजार भाव से काफी सस्ता सोना (Gold in cheap rate) उपलब्ध करा देगा। विकास के कहने पर उसने पहले 1 लाख रुपए नकद दिए।

रुपए लेने के बाद आरोपी ने बताया कि सोना लेने के लिए उसे रांची जाना होगा और यात्रा खर्च के नाम पर 6 हजार रुपये भी लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि रांची में पुलिस ने उसे पकड़ लिया है तथा लॉकअप में होने का फोटो भी भेजा। इसके बाद उसने स्वयं को छुड़ाने, पुलिस की कार्रवाई से बचने तथा सोना (Gold fraud news) छुड़ाने के नाम पर लगातार रकम की मांग शुरु कर दी।

अलग-अलग कहानी बनाकर ऐंठता रहा रुपए

शिकायत के अनुसार आरोपी कई बार अलग-अलग कहानियां बनाकर पैसे मांगता रहा और हर बार भरोसा दिलाता रहा कि जल्द ही 150 ग्राम सोना (Gold) मिल जाएगा। फरवरी से सितंबर 2024 के बीच ही उसने करीब 15 से 16 लाख रुपए विभिन्न किस्तों में ले लिए। वहीं अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7 लाख 3 हजार 810 रुपये जमा करवाए। इन लेन-देन की रसीदें भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई हैं।

शिकायत के साथ संबंधित बैंक जमा पर्चियां और अन्य दस्तावेज संलग्न किए गए हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी विभिन्न मोबाइल नंबरों से स्वयं को कभी मैडम, कभी कंपनी का प्रतिनिधि, कभी अधिवक्ता, कभी रांची पुलिस अथवा एसपी कार्यालय से जुड़ा व्यक्ति बताकर संपर्क करता था।

इन कथित व्यक्तियों के माध्यम से पीडि़त पर लगातार यह दबाव बनाया जाता रहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पुलिस कार्रवाई होगी, जबकि रकम देने पर उसका नाम केस से हटा दिया जाएगा। आवेदन की जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विकास सोनी (FIR on gold fraud accused) के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gold fraud accused: आरोपी की पत्नी बोली- जेवर बेचकर दे दूंगी पैसे

जब पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ तो उसने अपनी राशि वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी की पत्नी ने भी कई बार भरोसा दिलाया कि यदि सोना नहीं मिला तो वह अपने शादी के सभी सोने के गहने देकर रकम की भरपाई कर देगी और परिवार कहीं भागने वाला नहीं है।

पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसने यह पूरी राशि अपनी जमा पूंजी के अलावा रिश्तेदारों और अन्य लोगों से उधार लेकर आरोपी को दी थी। अब रकम वापस नहीं मिलने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Updated on:
06 Jul 2026 07:53 pm
Published on:
06 Jul 2026 07:53 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर ने अंबिकापुर में बनाया आलिशान मकान, बसें-एंबुलेंस खरीदी, करोड़ों का खड़ा कर रखा था साम्राज्य

Wasseypur Gangster Shabbir: वासेपुर के गैंगस्टर शब्बीर आलम को 13 साल तक अंबिकापुर में दिया संरक्षण, राजहंस बस संचालक पर FIR दर्ज

Aldermen appointment: लखनपुर में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर विवाद, BJP पदाधिकारी बोले- हमसे 3-3 नाम मंगाए, लेकिन लिस्ट देख उड़े होश

Ambikapur Road Accident: एनएच पर तेज रफ्तार मार्शल ने युवक को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ, बाइक के उड़े परखच्चे

Private Schools Books: नि:शुल्क की जगह महंगी किताबें खरीदने का दबाव, 3 सदस्यीय टीम प्राइवेट स्कूलों की करेगी जांच