6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balrampur Road Accident: बाइक भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर, हादसे के बाद लगी आग से दोनों बाइक जलकर खाक- See Video

Balrampur road accident news: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलंगी मार्ग पर दोपहर में हुआ बड़ा सडक़ हादसा, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
2 min read
Google source verification
Balrampur road accident

Road accident, घटनास्थल पर पड़े मृतक और धू-धू कर जलती दोनों बाइक (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बलंगी रोड स्थित चुरैला नाला के पास सोमवार की दोपहर 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (Balrampur bike accident) हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई तथा महिला समेत 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं, टक्कर के बाद दोनों बाइक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। आग से दोनों बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों का शव मरच्यूरी में रखवाया। सडक़ हादसे में युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर निवासी रामसकल व पवन कुमार 26 वर्ष सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर बलंगी-वाड्रफनगर रोड पर जा रहे थे। वे चुरैला नाला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने उनकी भिड़ंत (Bike collision in Balrampur) हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामसकल और पवन की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Death in road accident) हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों व घायलों को वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया।

यहां घायलों का उपचार जारी है, जबकि मृतकों का शव पीएम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Balrampur accident: दोनों बाइक जलकर खाक

हादसे के बाद दोनों बाइक में आग लग गई। घटनास्थल पर ही दोनों बाइक धूं-धूं कर जलने लगी। बताया जा रहा है कि बाइकों के बीच इतनी भीषण टक्कर (Bike accident in Balrampur) हुई कि दोनों के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं शॉर्ट-सर्किट से उसमें आग लग गई।

आग से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दोनों युवकों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायल युवकों का नाम का पता नहीं चल सका था।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग