6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून में बरतें सावधानी! जंगली मशरूम खाने से 9 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी

Chhattisgarh Food Poisoning: बलरामपुर में जंगली मशरूम खाने से दो बच्चों समेत नौ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification
Balrampur Food Poisonin

Balrampur Food Poisoning: मानसून में बरतें सावधानी(photo-patrika)

Balrampur Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली मशरूम (पुटु/खुखड़ी) खाने से दो बच्चों समेत नौ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मशरूम खाने के कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल वाड्राफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों से बारिश के मौसम में जंगली मशरूम खाने से बचने की अपील की है। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Chhattisgarh Breaking News: जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, इलाके के नौ लोगों ने जंगल से लाए गए मशरूम को भोजन में इस्तेमाल किया था। भोजन करने के कुछ समय बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं। परिजनों ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताते हुए उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि चिकित्सकों की निगरानी में सभी मरीजों का इलाज जारी है।

अस्पताल में जारी है उपचार

वाड्राफनगर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर लगातार मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से सभी को आवश्यक इलाज मिल सका और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बीएमओ ने लोगों से की अपील

इस मामले में बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जंगलों में उगने वाले पुटु (खुखड़ी) या जंगली मशरूम देखने में खाने योग्य लग सकते हैं, लेकिन इनमें कई प्रजातियां जहरीली भी होती हैं।

उन्होंने लोगों से बिना वैज्ञानिक जानकारी या विशेषज्ञ की पहचान के किसी भी जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की सलाह दी। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है।

बरसात में बरतें सतर्कता

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान जंगली मशरूम तेजी से उगते हैं। इनमें कई जहरीली प्रजातियां भी शामिल होती हैं, जिन्हें सामान्य लोग आसानी से पहचान नहीं पाते। ऐसे में किसी भी जंगली मशरूम का सेवन करने से पहले पूरी सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि मशरूम खाने के बाद किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग