1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: रामगढ़ से पैदल घर लौट रहे आधा दर्जन लडक़ों को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल

Road accident in Surguja: नेशनल हाइवे पर टक्कर मारने के बाद अज्ञात ट्रक का चालक वाहन समेत फरार, घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
Google source verification
Road accident

Road accident (Demo pic)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर के पास मंगलवार की रात रामगढ़ से पैदल घर लौट रहे आधा दर्जन से अधिक नाबालिग लडक़ों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे (Road accident on NH) में सभी सडक़ पर इधर-उधर जा गिरे। टक्कर से किसी का सिर फटा, किसी का पैर तो किसी का जबड़ा टूट गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। अंबिकापुर में इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। इधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सूरजपुर जिले के ग्राम मंहगई श्रीनगर निवासी 15 वर्षीय विकास अगरिया पिता रिगु अगरिया अपने 6 साथियों के साथ मंगलवार को रामगढ़ महोत्सव (Ramgarh Mahotsava) देखने आया था। उसके साथ मामा छोटेलाल के अलावा ग्राम रामनगर, देवगढ़ समेत अन्य गांवों के दिनेश, देवप्रसाद, अंजय, टिलो व एक अन्य भी था। सभी की उम्र 14-17 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

रामगढ़ महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम देखने के बाद रात करीब 12 बजे सभी पैदल ही घर लौट रहे थे। वे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम डुमरडीह के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर (Road accident in Udaypur) मार दी। इससे सभी सडक़ पर इधर-उधर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घायलों की आवाज सुनकर पास के ही एक किराना व्यवसायी ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना (Road accident news) मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Road accident case: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 1 की मौत

उदयपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों का तत्काल इलाज शुरु किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सातों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान विकास अगरिया की मौत (Death in road accident) हो गई, जबकि अन्य 6 घायलों का इलाज जारी है।

नाबालिग की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार की दोपहर मृतक के पिता का पुलिस ने बयान लिया। उसने बताया कि विकास घर से बताकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ रामगढ़ महोत्सव देखने जा रहा है। इसी बीच यह हादसा हो गया। इधर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग