अंबिकापुर

Ambikaput Weather Report: सूर्यदेव फिर उगल रहे आग, अंबिकापुर का पारा 41 डिग्री के पार, मौसम वैज्ञानिक बोले- 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Ambikaput Weather Report: दो दिन से तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी, दोपहर में शहर से लेकर गांव की सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे लोग
2 min read
Ambikapur Weather report, Latest weather report, Ambikapur temperature
Nurses under the umbrella (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होते ही सरगुजा संभाग में एक बार फिर भीषण गर्मी पडऩी शुरू हो गई है। दो दिनों से तापमान (Ambikaput Weather Report) में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया है। तेज धूप व लू की थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह दस बजे के बाद से घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में शहर के चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढक़र 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले एक सप्ताह से मौसम (Ambikaput Weather Report) में बदलाव देखा जा रहा था। दोपहर के बाद अक्सर आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट आई थी। अधिकतम तापमान गिरकर 37 से 36 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं सोमवार से मौसम साफ होते ही एक बार फिर सरगुजा संभाग में भीषण गर्मी पडऩी शुरू हो गई है।

सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री से बढक़र 40 डिग्री पहुंच गया था। वहीं मंगलवार को एक डिग्री की और बढ़ोतरी के साथ 41.1 डिग्री पहुंच गया है। तेज धूप व लू की थपेड़ों (Ambikaput Weather Report) ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं।

Ambikaput Weather Report: अभी राहत नहीं

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी (Ambikaput Weather Report) से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। सरगुजा संभाग लू की चपेट में है। तेज धूप व लू देर शाम तक चल रही है। शाम 6 बजे के बाद भी इसका असर देखा जा रहा है।

राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान पश्चिम की ओर से आ रही गर्म हवाओं (Ambikaput Weather Report) के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान बढक़र 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कुछ दिनों में मानसून गतिविधि

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि मानसून अरब सागर की ओर पहुंच गया है। कुछ दिनों में यहां भी मानसून गतिविधि दिखनी शुरू हो जाएगी। नम हवा के कारण दोपहर बाद मौसम (Ambikaput Weather Report) में बदलाव के साथ तेज गरज चमक देखने को मिलेगा।

रात में भी राहत नहीं

पिछले दो दिनों से सरगुजा संभाग में भीषण गर्मी (Ambikaput Weather Report) पड़ रही है। दिन में तेज धूप व लू के कारण लोग बेहाल हैं। वहीं रात में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पंखे व कूलर से भी गर्म हवा आ रही है।

बिजली कटौती बनी परेशानी

भीषण गर्मी (Ambikaput Weather Report) के बीच बिजली विभाग लोगों को टॉचर करने का काम कर रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती लोगों को परेशान कर रहा है। दिन के साथ-साथ रात में अक्सर घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

Updated on:
19 May 2026 08:01 pm
Published on:
19 May 2026 08:01 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई