अंबिकापुर

Atal Pyau: डाइट के सामने अटल प्याऊ का शुभारंभ, महापौर बोलीं- प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम

Atal Pyau: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा शहर के बनारस मार्ग पर खोला गया प्याऊ, राहगीरों को चना-गुड़ के साथ मिलेगा ठंडा पानी
2 min read
Atal Pyau
Mayor and Others in inauguration program (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में प्यासों की सेवा के उद्देश्य से डाइट के सामने अटल प्याऊ (Atal Pyau) का शुभारंभ किया गया। यह पहल छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माता स्व. स्वर्णलता सिंहदेव की स्मृति में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्त भारती द्वारा की गई। प्याऊ का उद्घाटन महापौर मंजूषा भगत एवं निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने किया। शुभारंभ अवसर पर राहगीरों को पानी के साथ गुड़, चना का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे (Atal Pyau) को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने रविंद्र गुप्त भारती की सराहना करते हुए कहा कि जो कार्य नगर निगम को करना चाहिए था, वह उन्होंने स्वयं आगे बढक़र किया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चिन्हांकन कर प्याऊ खोले जाएंगे। निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने भी इस पहल (Atal Pyau) की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Mayor inaugurated Atal Pyau (Photo- Patrika)

प्याऊ में राहगीरों के लिए ठंडे पानी के साथ चना और गुड़ (Atal Pyau) की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। कार्यक्रम में पार्षद अनीता रविंद्र भारती, जितेंद्र सोनी, विपिन पांडेय, शैलेश सिंह, आकाश गुप्ता, विनोद हर्ष, विकास पांडे और चंकी गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Atal Pyau: लोगों की सेवा ही धर्म

रविंद्र गुप्त भारती ने कहा कि ‘सेवा ही धर्म है’ की भावना (Atal Pyau) से यह कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार प्याऊ खोलने की योजना है। यह कार्यक्रम भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

Updated on:
07 Apr 2026 05:25 pm
Published on:
07 Apr 2026 05:25 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा