अंबिकापुर

Big fraud: महिला ने 5 महिलाओं से ठगे 5.65 लाख, कहा था- रुपए डबल कर दूंगी और किश्त भी पूरा पटाऊंगी

Big fraud: महिला समूह का संचालन करती थी आरोपी महिला, समूह की अन्य 5 महिलाओं के नाम से बैंक से लोन निकलवाकर कर लिया गबना, ठगी की शिकार महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

2 min read
Women demo pic

अंबिकापुर. राशि दुगनी करने व किस्त पटाने का झांसा (Big fraud) देकर समूह की महिलाओं से 5 लाख 65 हजार रुपए बैंक से लोन निकलवाकर धोखधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। महिलाओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहर के मायापुर निवासी त्रिता बरवा, सोनापति, मुनेजा खातून, सरिता गुप्ता, चांदनी जायसवाल व यशोदा गुप्ता के साथ मिलकर समूह का संचालन करती थी। जबकि समूह का नेतृत्व यशोदा गुप्ता करती थी।

यशोदा गुप्ता ने षडय़ंत्र (Big fraud) रचते हुए महिलाओं को बताया कि आपलोग लोन निकालकर रुपए मुझे दें और उक्त रुपए को डबल कर मैं आप लोगों को वापस कर दूंगी। इस बीच बैंक का किस्त भी मैं पटाऊंगी।

महिलाओं ने उसके भरोसे में आकर त्रिता बरवा के नाम से 1 लाख 10 हजार, सोनामती के नाम से 1 लाख, मुनेजा खातुन के नाम से 2 लाख 15 हजार, सरिता गुप्ता से 1 लाख 10 हजार व चांदनी जायसवाल से 30 हजार कुल 5 लाख 65 हजार रुपए 29 सितंबर 2023 से 4 अक्टूबर 2023 के बीच लोन (Big fraud) निकालकर उसे दे दिया था।

Big fraud: लोन का किश्त पटाना किया बंद

यशोदा ने शुरुआती महीने में लोन का किश्त पटाया, फिर बाद में बंद (Big fraud) कर दी। जब इसकी जानकारी समूह की महिलाओं को हुई तो उन्होंने पता किया। इस बीच पता चला कि यशोदा गुप्ता ने उक्त रुपए गबन कर लिए हैं। महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस यशोदा गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on:
28 Nov 2024 09:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर