अंबिकापुर

Chhattisgarh Suicide: 10 साल के लड़के ने कुरकुरे के नाम से छोटे भाई को मारा तमाचा, जब लगा कि अब पड़ेगी डांट तो लगा ली फांसी

Chhattisgarh Suicide: कुरकुरे खाने के दौरान मामूली विवाद में मासूम बड़े भाई ने ले ली खुद की जान, 10 वर्षीय बालक द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किया बरामद
less than 1 minute read
Chhattisgarh Suicide: Symbolic photo of death

Chhattisgarh Suicide. सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र से एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। एक गांव में शनिवार को कुरकुरे खाने की बात को लेकर 2 मासूम भाइयों के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसपर बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया। फिर माता-पिता की डांट के डर से बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से हर कोई हैरान है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम कुंडली निवासी 10 वर्षीय रोहित सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह का उसके 8 वर्षीय छोटे भाई से शनिवार को कुरकुरे खाने की बात को लेकर विवाद (Chhattisgarh Suicide) हो गया।

इसी बीच रोहित ने छोटे भाई को गुस्से में थप्पड़ मार दिया। फिर उसे लगा कि छोटा भाई माता-पिता से शिकायत कर देगा और उसे डांट पड़ेगी। इस डर से रोहित ने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Chhattisgarh Suicide: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

कुछ देर बाद परिजनों ने बालक का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना कुन्नी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए लखनपुर अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात उसने शव परिजन को सौंप दिया। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है।

Updated on:
24 May 2024 12:40 pm
Published on:
19 May 2024 07:52 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत