अंबिकापुर. CG snake bite: लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोयदा में शुक्रवार की रात ६ वर्षीय मासूम बालिका परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर सोई थी। रात करीब 12 बजे वह अचानक रोने लगी। पिता ने उठकर देखा तो करैत सांप बच्ची के गले में लिपटा हुआ था। उसने तत्काल गले से सांप को निकालकर बच्ची को इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।