अंबिकापुर

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM unveiled statues: शहर के डीसी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस और आकाशवाणी चौक के पास किया गया प्रतिमाओं का अनावरण, दी गई श्रद्धांजलि
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2026, 8:26 PM IST
CM unveiled statues
CM unveiled Late Pt Ravi Shankar Tripathi statue (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अंबिकापुर में पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण (CM unveiled statues) किया। सीएम ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं आकाशवाणी चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पंडित रविशंकर त्रिपाठी हमारे प्रेरणास्रोत थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई पदों को सुशोभित किया। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण (CM unveiled statues) किया गया, ये सिर्फ मूर्ति नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी उनकी जिंदादिली और उनकी कर्मठता को याद दिलाता रहेगा।

इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चन्देल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, (CM unveiled statues) सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी राजेश अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

आजाद का जीवन देशभक्ति की अद्भुत मिसाल

प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का विधिवत अनावरण (CM unveiled statues) किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

CM Unveiled Martyr Chandra Shekhar Azad statue (Photo- Patrika)

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं।

Updated on:
9 Apr 2026, 8:26 PM IST
Published on: