अंबिकापुर

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में किसान सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश के मुखिया, 281.96 करोड के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
3 min read
• •
Updated: 9 Apr 2026, 4:48 PM IST
CM in Kisan sammelan
CM in bhumipujan (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM in Kisan Sammelan) गुरुवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने 281.96 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण व 253 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि 12-13 साल बाद कोई मुख्यमंत्री यहां आया है। इससे पूर्व चाऊर वाले बाबा के नाम से विख्यात डॉ. रमन सिंह आए थे। आज मैं यहां आया हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

सीएम ने कहा कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम से हेलीकॉप्टर में मेरी बात हो रही थी। उन्हें मैने बताया कि मैं लुंड्रा क्षेत्र में पहले कई बार आ चुका हूं। मेरी (CM in Kisan Sammelan) शादी से पहले यहां आता था। धौरपुर में थाने में मेरे ससुर रहते थे। यह क्षेत्र मेरे लिए जाना-पहचाना है। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिले के लिए 281.96 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सरगुजा जिले में इससे विकास को गति मिलेगी।

विधायक प्रबोध मिंज के बारे में कहा कि वे विधानसभा के लिए हमेशा मुझसे बात करते रहते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने किसान भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितनी किसानों की चिंता की है, उतना किसी ने नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी (CM in Kisan Sammelan) को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड शुरु किया। पहले किसानों को खेती करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था।

CM ka sambodhan (Photo- Patrika)

साल के अंत में काफी रुपए चुकाना पड़ता था। लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है। पहले बैंकों में ब्याज 18 प्रतिशत देना पड़ता था। रमन सिंह ने इसे 7-8 प्रतिशत कर दिया। आज पीएम नरेंद्र मोदी किसान सिंचाई योजना शुरु की। इससे किसानों के खेतों में पर्याप्त पानी पहुंच रहा है।

अभी हम सरकार में है तो किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद रहे हैं। आज धान का एमएसपी 24 से 48 घंटे में दे रहे हैं। धान खरीदी की राशि भी लगातार (CM in Kisan Sammelan) दे रहे हैं। अंतर की राशि भी होली के पहले हमने किसानों के खाते में दी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की चिंता कर रही है।

हमने बनाए 8 लाख पीएम आवास

सीएम (CM in Kisan Sammelan) ने कहा कि भाजपा ने मोदी की अधिकांश गारंटी को 2 साल में पूरा किया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 5 साल तक राज्य के 18 लाख गरीबों का प्रधानमंत्री आवास नहीं बन पाया। कांग्रेस ने 5 साल तक एक भी आवास नहीं बनाया। जिनके अधूरे मकान बने थे उनके किश्त भी नहीं दिए।

CM inaugurated development work (Photo- Patrika)

चुनाव के समय पीएम ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सीएम का पहला काम पीएम आवास बनाना होगा। मैंने सीएम बनते ही यह काम पूरा किया। 18 लाख आवास स्वीकृत हो गया और 8 लाख आवास बन भी गए।

CM in Kisan Sammelan: बस्तर हुआ नक्सलवाद से मुक्त

सीएम (CM in Kisan Sammelan) ने कहा कि बस्तर 40 साल से अधिक नक्सलवाद से पीडि़त था। सरगुजा में भी नक्सली थे, लेकिन रमन सिंह की सरकार में यह क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त हुआ।

CM in program (Photo- Patrika)

आज छत्तीसगढ़ मार्च में नक्सल से पूरी तरह से मुक्त हो गया है। कार्यक्रम को सांसद चिंतामणि महाराज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी संबोधित किया।

Updated on:
9 Apr 2026, 4:48 PM IST
Published on: