अंबिकापुर

Commits suicide: ढाई माह पूर्व की लव मैरिज, पति लौटा तो गले से लिपटकर रोई, फिर कमरे में जाकर लगा ली फांसी

Commits suicide: 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, घटना दिवस वह बुखार से थी पीडि़त, पति को दवा लाने कहा था लेकिन उसने डांस क्लास के बाद लाने की कही थी बात
2 min read
Commits suicide
Newly married girl with his husband (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। कोतवाली क्षेत्र के केपी बतासबहरी में रविवार की शाम को 19 वर्षीय एक नवविवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व नवविवाहिता ने पति को फोन कर घर बुलाया और गले से लिपटकर रोई थी। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी का फंदा बनाकर उसपर झूल गई। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की प्रक्रिया पूरी की। युवती ने ढाई माह पूर्व ही युवक से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद यह बात सामने आई कि पति द्वारा काम नहीं करने से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबिकापुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम केपी बतासबहरी निवासी पूजा गिरी 19 वर्ष (Commits suicide) ने ढाई माह पूर्व मुकेश गिरी से लव मैरिज की थी। रविवार की शाम को पूजा को बुखार था। उसने पति से कहा कि मेरे लिए दवा ले आओ। इस पर पति ने कहा कि वह अभी डांस क्लास जा रहा है, घर लौटते समय दवा ले आएगा।

फिर शाम करीब 5 बजे पूजा ने पति को फोन कर घर बुलाया। पति के घर पहुंचते ही वह उसके गले से लिपटकर रोने लगी। पति ने कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह अपने कमरे (Commits suicide) में चली गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली।

Couple (Photo- Patrika)

इसी बीच उसके पति समेत अन्य परिजन ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। नवविवाहिता की मौत (Commits suicide) हो चुकी थी। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी।

Commits suicide: पति के काम नहीं करने से होता था विवाद

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया। मामले में पुलिस ने बताया कि पति काम नहीं करता था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Updated on:
07 Apr 2026 01:04 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:04 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Krishna Janmashtami: सरगुजा के 95 साल पुराने राधा-वल्लभ मंदिर में आज गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, रियासतकालीन विरासत का है हिस्सा