अंबिकापुर

Congress protest for Air service: अंबिकापुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा ठप, कांग्रेस ने जताया विरोध, अफसरों को दिए कागज के जहाज

Congress protest for Air service: एक वर्ष के भीतर हवाई सेवा बंद होने को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चा, हवाई सेवा बंद होने के विरोध में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया प्रदर्शन
2 min read
Congress protest for air service
Congressmen gave paper Aeroplane (Photo- Patrika)

अंबिकपुर. मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर दरिमा में ठप हो चुकी विमानन सेवा को पुन: प्रारंभ कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने दरिमा स्थित एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन (Congress protest for Air service) किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों को कागज का जहाज देकर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से कागज का विमान सौंपकर शासन-प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेसियों का कहना था कि दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का निर्माण वर्ष 2023 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लगभग 50 करोड़ की लागत से कराया था। इस एयरपोर्ट (Congress protest for Air service) पर पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से दिसंबर 2024 में व्यावसायिक विमान सेवा प्रारंभ हुई।

कांग्रेस शासन काल मे 1950 में बने दरिमा एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार कर इसे 72 सीटर विमान के परिचालन योग्य बनाया गया। लेकिन यहां 72 सीटर विमान के बजाय 19 सीटर विमान का परिचालन (Congress protest for Air service) शुरू हुआ। जबकि विमान अनियमित और बेहद महंगी सेवा उपलब्ध करा रहा था।

नियमित सेवा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रूट और विमानन क्षमता को लेकर कई सुझाव दिए थे, लेकिन इनपर अमल नहीं होने के कारण अंतत: दरिमा एयरपोर्ट पर प्रारंभ हुई विमान सेवा (Congress protest for Air service) 6 माह में ही ठप पड़ गई।

सेवा ठप होने से प्रतिकुल प्रभाव

विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मां महामाया एयरपोर्ट क्षेत्र की जनता के लिए आवागमन का एक महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन लंबे समय से उड़ान सेवाएं (Congress protest for Air service) बंद रहने के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट की उपेक्षा से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Congress protest for Air service: हवाई सेवा बहाल करने की मांग

कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की कि दरिमा एयरपोर्ट की विमानन सेवाएं तत्काल प्रभाव से बहाल की जाएं, ताकि सरगुजा अंचल को हवाई (Congress protest for Air service) संपर्क का लाभ मिल सके। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Updated on:
09 Jan 2026 08:44 pm
Published on:
09 Jan 2026 08:44 pm
Also Read
View All
Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग

Wasseypur Gangster: वासेपुर का एक और गैंगस्टर शाकिब अफजल अंबिकापुर में छिपा रहा 15 साल, गैंगस्टर शब्बीर का संभाल रहा था कारोबार

Stabbing: अंबिकापुर में चाकूबाजी, गाली देने से मना करने पर डांस टीचर के भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर