अंबिकापुर

Constable died in road accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत, हेलमेट निकलकर गिरा और सडक़ पर टकरा गया सिर

Constable died in road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, घर से जा रहा था ड्यूटी, पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Constable died in road accident
Constable Masatya Ram Paikra dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम लहपटरा के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी आरक्षक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत (Constable died in road accident) घोषित कर दिया। आरक्षक सूरजपुर ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। आरक्षक ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन ट्रक की टक्कर से हेलमेट निकलकर फेंका गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। आरक्षक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरना निवासी मसत्य राम पैकरा (42) (Constable died in road accident) सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह घर आया था और 17 सितंबर की दोपहर बाइक से ड्यूटी जाने निकला था। इसी बीच बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा स्थित कमल फ्यूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 44 बीटी 0920 ने आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से आरक्षक बाइक समेत सडक़ पर सिर के बल जा गिरा (Constable died in road accident) और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Constable died in road accident: निकल गया था हेलमेट

आरक्षक मसत्य राम पैकरा ने हेलमेट पहना हुआ था, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई। ट्रक की टक्कर के बाद उसका हेलमेट निकलकर गिर गया और आरक्षक के सिर पर गंभीर चोटें (Constable died in road accident) आई थी। लखनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
18 Sept 2025 08:05 pm
Published on:
18 Sept 2025 08:05 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video