अंबिकापुर

धरमलाल ने गृहमंत्री, सांसद और विधायकों को मंच पर कर दिया खड़ा, पूछे सवाल तो ताकने लगे एक-दूसरे का मुंह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मंत्री-विधायकों को दो टूक, अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

3 min read
Dharamlal in Ambikapur

अंबिकापुर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव से पहले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में काफी सख्त नजर आए। उन्होंने मंच पर बैठे मंत्रियों व विधायकों को दो टूक कहा कि चुनाव के समय आपको कार्यकर्ताओं की याद आती है। इसके बाद जब वह काम से आपके पास जाता है तो आप नियमों का हवाला देकर लौटा देते हैं। कार्यकर्ता से पार्टी है, और इनके संघर्ष व मेहनत की बदौलत ही आप विधायक व मंत्री बने हैं।

इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री, सांसद व विधायकों को खड़ा कर सवाल दागे तो वे बगले झांकने लगे। सम्मेलन के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व ही केंद्रीय समिति द्वारा सभी 90 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘बालिका वधु’ फेम स्मिता बंसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कांची सिंह और एंकर उर्वशी अंबिकापुर में मचाएंगीं धूम


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने से पूर्व मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक बूथ व शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। विधानसभा चुनाव से पूर्व आयोजित सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष के तेवर काफी तल्ख नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का प्रयास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा अब तक जनहित में लागू योजनाओं को आम नागरिकों से मिलकर बताने को कहा गया था। इस संबंध में प्रदेश संगठन द्वारा जिलाध्यक्षों को जानकारी दी गई। जिलाध्यक्षों ने इसे आगे बढ़ाते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भेज दिया गया लेकिन इसका पालन कितना हुआ यह किसी को पता नहीं है।

निर्देशों का पालन कितना हो रहा है। यह पता चल रहा है। अगर बूथ स्तर के कार्यकर्ता एक-एक बूथ में 25-25 घर में जाकर मिलेगा तो निश्चित ही हमें सफलता मिलेगी। हो सकता है कुछ लोग हमसे योजनाओं का लाभ लेने के बाद भी असहमत हों, लेकिन आपके बैठने से अंत तक हो सकता है वे भी सहमत हों।

इस दौरान रामप्रताप सिंह, सच्चिदानंद उपासने, अनुराग सिंहदेव, अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज, फूलेश्वरी सिंह, रेणुका सिंह, रजनी रविशंकर त्रिपाठी, बाबूलाल गोयल, विजय नाथ सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


खड़ा कर विधायक व सांसद से पूछे सवाल
मंच पर बैठे गृहमंत्री, विधायक व सांसद को प्रदेशाध्यक्ष ने खड़ा कर पूछा कि आपलोग कितने कार्यकर्ताओं को पहचानते हैं। इस पर सभी बगले झांकने लगे। उन्होंने कहा कि जब आज आप अपने बूथ के कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते हैं तो उनके बदौलत कैसे चुनाव लड़ेंगे।

हवा अनुकूल तब हम जीतते हैं चुनाव
धरमलाल कौशिक ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को कहा कि हमेशा हवा जब अनुकूल होती है तो हम चुनाव जीत जाते हैं। लेकिन जब हवा प्रतिकूल होती है तो हम चुनाव हार जाते हैं। डॉ. रमन सिंह की सरकार व केंद्र सरकार इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है कि हमारे पास वे सभी अस्त्र हैं जिसके सहारे हमें जनता के बीच जाने में कोई डर नहीं होनी चाहिए। हवा के विपरीत भी जाकर हमें चुनाव जीतना है और इस बार 48 नहीं 65 प्लस के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद होगी प्रत्याशियों की घोषणा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चर्चा के दौरान कहा कि 12 अक्टूबर को कला केंद्र मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को सभी विधानसभा में पर्यवेक्षक जाकर संभावित उम्मीदवारों व स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। उनके द्वारा जिस नाम की अनुशंसा की जाएगी, उसे केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा और नामांकन से पूर्व ही प्रदेश की सभी 90 सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।


कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते हैं विधायक
धरमलाल कौशिक ने कहा कि एक दिन हम सभी को कार्यकर्ताओं की याद आती है लेकिन चुनाव जीतने के बाद हम इन्हें भूल जाते हैं। जबकि कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी है और इनके संघर्ष की वजह से ही विधायक व मंत्री बनते हैं। इसके बाद हम इन्हें पहचानते नहीं हैं। लेकिन संगठन से सरकार है, सरकार से संगठन नहीं है। बूथ पर अंतिम निर्णायक लड़ाई कार्यकर्ता ही लड़ता है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठेंगे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलने और उनके साथ बैठकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चा करेंगे। इस दौरान बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से वे सीधे संवाद करेंगे। इससे कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस करेगा।

ये भी पढ़ें

बर्थडे पार्टी में हो रहा था कुछ ऐसा कि पहुंच गई पुलिस, विधायक समेत 3 के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Published on:
10 Oct 2018 04:33 pm
Also Read
View All
Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण

Rape and murder case: Video: महिला से बलात्कार और हत्या का आरोपी बोला- किसी और से अवैध संबंध के चक्कर में मार डाला

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Rape and murder case: बलात्कार के बाद महिला की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी 8वें दिन गिरफ्तार, 35 हजार का था इनाम

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं