अंबिकापुर

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

ASI and Constable Suspended: कैदी लेकर अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने आए थे दुर्ग के एएसआई और आरक्षक, लोगों ने वीडियो बनाने के बाद दी थी पुलिस को सूचना, दुर्ग एसपी ने लिया एक्शन
2 min read
drunken ASI and Constable suspended
Ambikapur News, नशे में रातभर पड़े रहे एएसआई और आरक्षक, लावारिस रायफल (Photo- patrika)

अंबिकापुर। दुर्ग जिले से बंदी को लेकर वहां के एएसआई और आरक्षक (Drunken ASI and Constable) 18 अक्टूबर को अंबिकापुर आए थे। बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के बाद दोनों दुर्ग जाने के लिए अंबिकापुर प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे। दुर्ग बस में सवार होने से पूर्व ही दोनों ने छक कर शराब का सेवन किया। नशा इतना चढ़ गया कि दोनों को होश नहीं रहा और वे जमीन पर लुढक़ गए। सुबह करीब 7 बजे तक वे इसी हालत में पड़े रहे। जबकि एएसआई की इंसास रायफल एक ठेले के बेंच पर लावारिस हालत में पड़ी रही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका वीडियो बनाया और बस स्टैंड पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलने के बाद दुर्ग एसपी ने एएसआई और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी (Durg Police) को 17 अक्टूबर को एक बंदी को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने भेजा गया था। 18 अक्टूबर को दोनों अंबिकापुर पहुंचे और बंदी को सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के बाद दुर्ग जाने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे। दोनों बस से दुर्ग रवाना होने वाले थे।

इस दौरान दोनों ने बस स्टैंड के पास ही स्थित शराब दुकान से शराब ली और एक ठेले के पास बैठकर जमकर जाम छलकाए। शराब के नशे में वे इतने टल्ली हो गए कि उन्हें होश ही नहीं रहा। आरक्षक कुर्सी से जमीन पर लुढक़ गया और एएसआई (Drunken ASI) भी एक दुकान के सामने रातभर लेटा रहा। इस दौरान एएसआई की इंसास रायफल ठेले के सामने ही रखे बेंच पर पड़ी रही।

सुबह लोगों ने दोनों का बनाया वीडियो

आज सुबह बस स्टैंड के पास पहुंचे लोगों ने एएसआई और आरक्षक का जमीन में सोए वीडियो बनाया और बस स्टैंड चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और एसपी राजेश अग्रवाल को सूचना देकर रायफल जब्त कर लिया। आरक्षक के पास ही शराब भरी डिस्पोजल गिलास पड़ी थी।

Ambikapur News, दुर्ग एसपी ने किया सस्पेंशन लेटर जारी (Photo- patrika)

ASI-Constable Suspended: दुर्ग एसपी ने किया सस्पेंड

सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल (Surguja SP) ने मामले की सूचना दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल को दी। दुर्ग एसपी ने एएसआई प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दुर्ग पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। वहीं मामले में विभागीय जांच की भी बात कही जा रही है।

Updated on:
19 Oct 2026 01:51 pm
Published on:
19 Oct 2026 01:50 pm
Also Read
View All
शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत