अंबिकापुर

Elephant killed woman: मैनपाट में हाथियों ने महिला को पटक कर मार डाला, लकड़ी लेने गई थी जंगल

Elephant killed woman: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला का अचानक हाथियों से हो गया सामना, ग्रामीणों ने वन विभाग पर हाथियों की सूचना नहीं देने का लगाया आरोप
2 min read
Elephant killed woman
Woman dead body found in forest (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात जारी है। इसी बीच सरगुजा जिले के मैनपाट में हाथियों ने एक बुजुर्ग महिला को पटक कर मार (Elephant killed woman) डाला। महिला का शव सुबह जंगल में बरामद हुआ। महिला लकड़ी लेने जंगल में गई थी। इसी दौरान उसका सामना हाथियों से हो गया। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग पर हाथियों की निगरानी नहीं करने तथा उन्हें सूचना नहीं देने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।

मैनपाट के ग्राम बरिमा के पकरीपारा निवासी 65 वर्षीय महिला गांव से लगे जंगल में मंगलवार को जलावन की लकड़ी लेने गई थी। रातभर वह घर नहीं लौटी (Elephant killed woman) तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच बुधवार की सुबह उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली।

Woman cloth (Photo- Patrika)

मौके पर हाथियों के पैरो के निशान मिलने से यह संभावना जताई गई कि हाथियों ने उसे मार डाला है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव (Elephant killed woman) बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।

Elephant killed woman: ग्रामीणों में आक्रोश

हाथियों द्वारा महिला को मार दिए जाने की घटना को लेकर बरिमा के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथियों के गांव के आस-पास विचरण करने की सूचना विभागीय अमले द्वारा नहीं दी जाती है। ऐसे में अनजाने में लोग हाथियों की चपेट (Elephant killed woman) में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने मृतका के परिजन को जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही है।

Updated on:
25 Feb 2026 03:29 pm
Published on:
25 Feb 2026 03:29 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत