24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACB arrested SI and ASI: एसीबी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, फरार एएसआई को भी दबोचा

ACB arrested SI and ASI: मजदूर के पुत्र की गड्ढे में डूबकर हुई थी मौत, प्राकृतिक मौत हो हत्या का प्रकरण बनाकर जमीन मालिक को फंसाने की दी गई थी धमकी, बदले में मांगे गए थे 50 हजार रुपए

2 min read
Google source verification
ACB arrested SI and ASI

ACB arrested SI Abdul Munaf with 25000 bribe (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर/बचरापोड़ी।एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) अंबिकापुर ने एक हादसे में बालक की मौत के मामले में मंगलवार को रिश्वत ले रहे बचरापोड़ी पुलिस चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई जीपी यादव को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने बालक की हत्या के प्रकरण में पीडि़त को फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। इसकी शिकायत पीडि़त ने एसीबी से की थी। एसीबी की टीम ने योजना बनाकर आरोपी एसआई व उसके सहयोगी एएसआई को 25 हजार रुपए की पहली किश्त लेते रंगे हाथों धरदबोचा।

एमसीबी जिले के बचरापोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम कदमबहरा निवासी मोहित कुमार घसिया गांव के ही सतेंद्र प्रजापति के घर निर्माण के लिए ईंट बना रहा था। ईंट बनाने मिट्टी निकालने के दौरान हुए गड्ढ़े में पानी भर गया था। इसमें डूबकर मोहित के मासूम पुत्र की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि गड्ढे में डूबने से मौत को हत्या का प्रकरण बनाकर जमीन मालिक सतेंद्र प्रजापति सतेंद्र प्रजापति को जेल भेजने की धमकी (ACB arrested SI and ASI) बचरापोड़ी चौकी प्रभारी एसआई अब्दुल मुनाफ द्वारा दी गई थी।

प्रकरण से बचाने उसने 50 हजार रिश्वत की मांग की थी। मामले में ग्रामीण की विनती-निवेदन के बाद सौंदा 25 हजार में तय हुआ था। इसी बीच सतेंद्र प्रजापति ने अंबिकापुर एसीबी (ACB arrested SI and ASI) में मामले की शिकायत की। एसीबी ने प्लानिंग के तहत रिश्वत के साथ चौकी प्रभारी को पकडऩे ट्रैप किया।

मंगलवार की दोपहर एसीबी ने सतेंद्र प्रजापति के हाथों केमिकल लगे रिश्वत के 25 हजार रुपए चौकी प्रभारी को देने भेजवाया गया। जैसे ही चौकी प्रभारी को रिश्वत की रकम (ACB arrested SI and ASI) उसने थमाई, वहां पहले से मौजूद एसीबी टीम ने पुलिस चौकी में छापा मारकर चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को गिरफ्तार कर लिया।

ACB arrested SI and ASI: जेब से बरामद किए रुपए

एसीबी की टीम ने आरोपी चौकी प्रभारी की जेब से रिश्वत की रकम 25 हजार (ACB arrested SI and ASI) बरामद भी कर लिया गया है। एसीबी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैकुंठपुर लेकर पहुंची है। जहां जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोपी को पेश करेगी।

फरार एएसआई सूरजपुर जिले से पकड़ाया

मामले में पुलिस चौकी में पदस्थ एक एएसआई जीपी यादव (ACB arrested SI and ASI) फरार हो गया था। एसीबी की टीम फरार एएसआई की तलाश में जुटी रही। विशेष सर्चिंग अभियान चलाकर फरार एएसआई जीपी यादव को सूरजपुर जिले से पकड़ा गया है। एसीबी टीम ने पुलिस चौकी प्रभारी और एएसआई को गिरफ्तार कर बैकुंठपुर में लाकर पूछताछ और न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की।