
अंबिकापुर/बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की शाम दामाद ने अपने ससुर की पहले तो बेदम पिटाई की, फिर गमछे से गला घोंट (Murder to press throat) दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पिटाई के दौरान मृतक की बेटी ने भी अपने पति का साथ दिया। उसका शव घर की परछी में पड़ा मिला, उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था। सूचना मिलते ही बुधवार को बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर से निकले खून के छींटे पति-पत्नी ने गोबर से लिपाई कर सबूत मिटाने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए शांतिपारा अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि बेटी-दामाद ने बाइक की किश्त पटाने को लेकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसाझाल के बालापानी बकेनपारा निवासी पहाड़ी कोरवा लोहर साय पिता चमरू राम 55 वर्ष मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे अपने घर में था। इस दौरान लोहर साय का अपने दामाद बंधन राम से बाइक की किश्त पटाने को लेकर विवाद (Murder of father-in-law) हो गया।
इस दौरान उसकी बेटी सोनकुंवारी भी वहां आ गई और अपने पति का पक्ष लेने लगी। विवाद बढऩे पर दामाद ने ससुर को जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। वहां मौजूद उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बताया जा रहा है कि पिटाई से बेसुध लोहर साय की दामाद व बेटी ने मिलकर गमछे से गला घोंट दिया।
इससे उसकी मौत (Father-in-law murder) हो गई। यह देख बेटी और दामाद घबरा गए और शव को उसी हालत में छोड़ दिया। घटना की खबर जैसे ही गांव के लोगोंं को हुई तो रात में उन्होंने मामले की सूचना बतौली पुलिस को दी।
लोहर साय का शव संदिग्ध हालत में घर की परछी में पड़े होने की सूचना मिलते ही बतौली थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे तथा उसके गले में गमछा लपेटा गया है। इससे मामला हत्या (Murder) का प्रतीत होने के बाद उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
पुलिस जब लोहर साय (Villager murder case) के घर पहुंची तो दीवार पर खून के छींटे भी दिखाई दिए, जिसे गोबर से लिपाई कर मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने दामाद बंधन राम व बेटी सोनकुंवारी को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।