अंबिकापुर

Allegation on Naib Tehsildar: महिला पार्षद प्रत्याशी बोली- नायब तहसीलदार ने मुझसे कहा था कि मेरे साथ कब समय बिताओगी?

Allegation on Naib Tehsildar: सीतापुर विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले नायब तहसीलदार के खिलाफ महिला ने थाने में की शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग, शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
2 min read
Allegation on Naib Tehsildar, Naib Tehsildar beaten case
Complaint letter (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक की बहन ने 27 मई को राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार पर बद्तमीजी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद नायब तहसीलदार (Allegation on Naib Tehsildar) के साथ विधायक व उनके समर्थकों ने मारपीट की थी। दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। अब नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ वर्ष 2024-25 में सीतापुर नगर पंचायत में पार्षद प्रत्याशी रही एक महिला ने गलत मंशा से साथ समय बिताने का प्रस्ताव भेजने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी लिखित शिकायत सीतापुर थाने में दर्ज कराते हुए नायब तहसीलदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

29 मई को 53 वर्षीय एक महिला ने सीतापुर थाने में शिकायती आवेदन दिया है। महिला ने शिकायत में लिखा है कि वह वर्ष 2024-25 में सीतापुर नगर पंचायत (Nagar Panchayat Sitapur) चुनाव में पार्षद प्रत्याशी थी। उनके विरुद्ध एक अन्य महिला ने भी चुनाव में नामांकन भरा था। इस दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिक सहायक चुनाव अधिकारी थे।

उन्होंने उससे कहा था कि आपके विरुद्ध खड़ी प्रत्याशी का मैं नामांकन निरस्त कर दूंगा, इसके बदले में तुम मुझे कब समय दे रहे हो। महिला का कहना है कि इसपर उसने कहा कि मैं अपने बेटे को भेज रही हूं, उससे बात कर लीजिएगा। इस पर नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar Tushar Manik) ने कहा था कि आपके बेटे से काम नहीं है, आपसे है।

आप कब समय दे रही हो, समय बिताने के लिए। इस पर महिला ने उनसे फिर कहा कि आप मेरे बेटे के उम्र के हैं। इसके अलावा भाई-बेटे का भी रिश्ता होता है, उस दृष्टि से व्यवहार किया जा सकता है।

लोक-लाज के डर से किसी से नहीं कही थी बात

महिला ने शिकायत में लिखा है कि नायब तहसीलदार की उक्त बात से वह काफी आहत हुई थी। लोक-लाज के कारण उसने ये बात किसी से नहीं कही थी। इसी वजह से रिपोर्ट करने में भी देरी हुई। उसने लिखा है कि नायब तहसीलदार द्वारा लगातार महिलाओं से किए जा रहे दुव्र्यवहार के कारण अब चुप नहीं रहना चाहती हूं। इस वजह से उसने अब शिकायत दर्ज कराई है। उसने थाना प्रभारी से मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Allegation on Naib Tehsildar: नायब तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन

इस संबंध में नायब तहसीलदार तुषार मानिक (Naib Tehsildar) से उनका पक्ष जानने उनके मोबाइल नंबर पर 9691402940 पर 4 बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस वजह से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

Updated on:
31 May 2026 02:41 pm
Published on:
31 May 2026 02:41 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत