
Naib Tehsildar Tushar Manikpuri (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नायब तहसीलदार का कहना है कि पहले तो विधायक 20-30 समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, फिर विधायक ने भी किनारे ले जाकर (MLA Beaten Naib Tehsildar Video) मुझे मारा। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम ने मुझे छुड़ाया। नायब तहसीलदार रात में अंबिकापुर पहुंचे और कलेक्टर को पूरी जानकारी दी। नायब तहसीलदार का कहना है कि वे मामले में विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने उनकी बहन के साथ कोई बद्तमीजी नहीं की है। दरअसल विधायक की चचेरी बहन ने नायब तहसीलदार पर बद्तमीजी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे मारपीट की यह घटना हुई।
सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन ग्राम कोटछाल निवासी सीमा धनकी का कहना है कि वे बुधवार की शाम करीब 5 बजे उप तहसील कार्यालय राजापुर पहुंचीं। उन्होंने एक प्रमाण पत्र पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी को हस्ताक्षर करने कहा। इस पर नायब तहसीलदार (MLA Beaten Naib Tehsildar) ने उनसे कहा कि आप कौन होती हो मुझे हस्ताक्षर करने को कहने वाली।
उन्होंने मुझे तहसील से बाहर निकालने के लिए ऑफिस में मौजूद लोगों से कहा। इसके कुछ देर बाद ही नायब तहसीलदार के साथ विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की। इस मामले (Naib Tehsildar beaten) में नायब तहसीलदार का कहना है कि बुधवार की सुबह एक वृद्ध महिला उनके ऑफिस में एक फाइल लेकर आई थी। उससे मैंने कहा कि फाइल में कुछ कमी है, इसे ठीक करवाकर ले आना। लेकिन दिनभर कोई नहीं आया।
शाम 5 बजे के बाद एक महिला (विधायक की बहन) आईं और प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने कहा। मैंने उनसे कहा कि मेरा रीडर यहां नहीं है, कल साइन कर दूंगा, लेकिन उक्त महिला ने तत्काल मुझे हस्ताक्षर करने कहा। इस पर मैंने कहा कि आपके कहने से मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा। मैंने उनसे कहा कि कल आ जाइएगा, मैं हस्ताक्षर कर दूंगा। मैंने उनसे कोई बद्तमीजी नहीं की।
नायब तहसीलदार का कहना है कि वे ऑफिस से सीतापुर अपने निवास स्थल आ गए थे। इसी बीच विधायक रामकुमार टोप्पो के पीए ने फोन कर राजापुर बुलाया। रास्ते में जाने के दौरान एसडीएम मिल गए तो उनके साथ ही मैं वहां गया।
इस दौरान राजापुर चौराहे के पास विधायक (Sitapur MLA) व उनके समर्थक खड़े थे। जब विधायक को मैंने पूरी बात बताई तो उनके समर्थकों ने मुझसे मारपीट शुरु कर दी। बाद में विधायक ने किनारे ले जाकर मुझे पीटा। मारपीट में उन्हें काफी चोटें आई हैं।
वहीं मामले में सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा (Sitapur SDM) ने कहा कि इस घटना के बाद विधायक ने उन्हें फोन कर पहले रेस्ट हाउस फिर राजपुर चौराहे के पास बुलाया। वहां जब गया तो विधायक के साथ उनके 30-40 समर्थक खड़े थे। यहां बातचीत के दौरान ही नायब तहसीलदार के साथ विधायक के समर्थकों ने मारपीट शुरु कर दी।
नायब तहसीलदार को उन्होंने बेदम पीटा, हम छुड़ाते रहे, लेकिन उनकी संख्या अधिक थी। एसडीएम ने कहा कि इसके बाद किसी तरह नायब तहसीलदार को छुड़ाकर सीतापुर थाने पहुंचे।
नायब तहसीलदार का कहना है कि मामले की जानकारी कलेक्टर (Surguja Collector) को भी दी गई है। मैं विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। रात करीब 9 बजे नायब तहसीलदार ने अंबिकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि मारपीट की घटना के बाद देर शाम नायब तहसीलदार व एसडीएम अंबिकापुर पहुंचे और कलेक्टर से मिलकर पूरी बात बताई। वहीं विधायक की चचेरी बहन ने सीतापुर थाने में नायब तहसीलदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में कलेक्टर का कहना है कि नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar beaten by MLA) ने बताया है कि विधायक व उनके समर्थकों ने मारपीट की है। एसडीएम ने भी इस बात की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
27 May 2026 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
