30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA Surrender Case: पूर्व मंत्री का फिर आया बयान, कहा- विधायक ने की ड्रामेबाजी, गिरफ्तारी देनी ही थी तो बगल में थाना है, चले जाते

MLA Surrender Case: नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में आईजी कार्यालय में गिरफ्तारी देने आ रहे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर पूर्व मंत्री ने ली चुटकी

2 min read
Google source verification
MLA Surrender case, Naib Tehsildar beaten case

Former Minister Amarjeet Bhagat (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नायब तहसीलदार से मारपीट (Naib Tehsildar beaten) के आरोप में सीतापुर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार समेत उनके समर्थन में खड़े राजस्व अधिकारी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिन की हड़ताल पर थे। बताया जा रहा है कि विधायक शुक्रवार की शाम गिरफ्तारी (MLA Surrender Case) देने सीतापुर से आईजी कार्यालय अंबिकापुर आ रहे थे। इसी दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद वे वापस लौट गए। इस मामले को पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने विधायक की ड्रामेबाजी बताया है।

अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय का सुशासन चल रहा है और बड़े-बड़े ड्रामे हो रहे हैं। नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी देने आने के दौरान समर्थकों द्वारा वापस लौटाए जाने के सवाल पर उन्होंने सीतापुर विधायक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर आपको सरेंडर (MLA Surrender) करना है तो थाना बगल में है, ड्रामा करने की क्या जरूरत है।

अभी तक मैंने तो सुना नहीं है कि कोई आईजी के यहां सरेंडर करने आता है। ये सब सिर्फ ड्रामेबाजी है। इनको नियम, प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कितने लोगों ने आईजी के यहां सरेंडर किया है। यदि आपको गिरफ्तारी देने का इतना ही शौक है तो थाना में जाकर देना चाहिए। आईजी कार्यालय आना और रैली के साथ आना क्या है, ड्रामेबाजी ही तो है।

MLA Surrender Case: विधायक की बहन से हुई थी बद्तमीजी!

बता दें कि 27 मई की शाम राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर सीतापुर विधायक की बहन से कार्यालय में उनकी फाइल फेंकने ओर बद्तमीजी (Misbehave of MLA sister) के आरोप लगे थे। इसके बाद नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके समर्थकों द्वारा कुछ ही देर बाद उन्हें बुलाकर राजापुर चौराहे पर मारपीट की गई।

इस दौरान एसडीएम भी उनके साथ थे। एसडीएम ने भी अपने बयान में कहा था कि उनके सामने विधायक और उनके समर्थकों ने नायब तहसीलदार की पिटाई की।

इस मामले में नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर विधायक (Sitapur MLA RamKumar Toppo) व उनके करीब 10 समर्थकों के खिलाफ तथा विधायक की बहन की रिपोर्ट नायब तहसीलदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व अधिकारियों ने शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल किया था।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग