अंबिकापुर

Obscene photo upload: सोशल मीडिया पर अपलोड किया युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, बना रहा था शादी का दबाव

Obscene photo upload: युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर भेजा जेल, घरेलू कार्यक्रम के दौरान आरोपी से युवती की हुई थी जान-पहचान
less than 1 minute read
Obscene photo upload
Accused arrested from UP (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर. एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो (Obscene photo upload) अपलोड कर ब्लैकमेल किया जा रहा था। यही नहीं, आरोपी उसके ऊपर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी से युवती की पहचान घरेलू कार्यक्रम के दौरान हुई थी।

पीडि़त युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से घरेलू कार्यक्रम के दौरान उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल के माध्यम से अक्सर बातचीत (Obscene photo upload) होती थी। बातचीत के दौरान युवक ने धोखे से पीडि़ता का सोशल मीडिया आईडी ले लिया और अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लिया।

इसके बाद पीडि़ता की बिना अनुमति के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। यही नहीं, युवक द्वारा युवती (Obscene photo upload) पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था।

शादी नहीं करने पर मारपीट करने का धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

Obscene photo upload: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चन्द्रमौली तिवारी पिता अमरनाथ तिवारी उम्र 27 साल निवासी ग्राम तिवारी नगवा, थाना गगहा, जिला गोरखपुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार (Obscene photo upload) किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 79 बीएनएस, 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रविवार को जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
15 Mar 2026 08:14 pm
Published on:
15 Mar 2026 08:14 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ