
अंबिकापुर। कटनी-गुमला नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर सूरजपुर जिले के सिलफिली स्थित मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह चलते ट्रक पर एक विशाल पेड़ (Ambikapur accident news) आ गिरा। पेड़ ट्रक के आगे वाले हिस्से पर गिरा, जिससे सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को ट्रक से निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल ड्राइवर के नाम व एड्रेस का पता नहीं चल सका है।
न्यू ट्रक को लेकर उसका ड्राइवर मंगलवार की सुबह अंबिकापुर से होते हुए सूरजपुर की ओर जा रहा था। ट्रक अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ एनएच पर जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलफिली के पास पहुंचा ही था कि उसके ऊपर साल (सरई) का एक विशाल पेड़ (Huge tree fell on truck) आ गिरा। इससे ट्रक के केबिन वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं ड्राइवर को काफी चोटें आईं (Truck driver injured in tree fell) और वह ट्रक में ही फंस गया। हादसे के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों को भीड़ लग गई। इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को ट्रक से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर (Medical college hospital Ambikapur) के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी। कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हुआ, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से आवागमन (Traffic system) जल्द ही बहाल कर लिया गया।
बता दें कि नेशनल हाइवे पर कई पेड़ सूखे हुए हैं, जिन्हें समय रहते काटकर हटाने की आवश्यकता है, अन्यथा किसी दिन और बड़ा हादसा हो सकता है। अंबिकापुर के बनारस मार्ग (Ambikapur-Banaras state highway) पर भी कई पेड़ सूख चुके हैं, लेकिन उन्हें हटाने जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।